हड़कंप: महाराष्ट्र में आज मिले 8 नए ओमिक्रॉन मरीज,जाने किस किस शहर में मिले

0
13

महाराष्ट्र दिनांक 17 दिसंबर ( प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट (Covid New Variant) के 8 और मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों का आकंड़ा बढ़कर 40 हो गया.

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान द्वारा आज दी गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आठ और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए.’

दी गई जानकारी के अनुसार इनमें से छह रोगी पुणे से हैं, जबकि एक रोगी मुंबई और एक कल्याण-डोंबिवली से है. सभी आठ नए रोगी पुरुष हैं और उनकी आयु 29 से 45 साल के बीच है.

उधर, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 101 मामलों का पता चला है. हालांकि महाराष्ट्र से 8 नए मामले सामने आने के बाद देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 109 हो गया.

सरकार ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल रहा है और लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की जरूरत है. उसने कहा कि सामूहिक समारोहों और नए साल के जश्न को बड़े स्तर पर आयोजित नहीं किया जाना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here