शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती से बार बार दुष्कर्म

0
13

नागपूर दिनांक 15 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)

कपिलनगर थानाक्षेत्र में 23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का नाम विक्की अनिल इंदुरकर (24) बताया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता और विक्की एक ही बस्ती में रहते हैं. दोनों के बीच 2015 में पहचान हुई थी. उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना रहता था. ऐसे में उनके बीच प्रेमसंबंध हो गये. आरोप है कि इसके बाद विक्की ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया.

पिछले कुछ महीनों से जब पीड़िता विक्की पर शादी का दबाव बना रही थी तो वह टाल देता था. आखिर उसके इनकार करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here