ओमिक्रॉन के बढ़ते असर के बीच भारत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

0
13

भारत दिनांक 14 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘जोखिम वाले’ देशों से आने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार को नए दिशानिर्देश जारी किये हैं. अब 20 दिसंबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर ‘जोखिम वाले’ देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर टेस्ट की प्रीबुकिंग करनी होगी.

वहीं, DGCA ने घोषणा की है कि नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते डर के बीच भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 जनवरी को फिर से शुरू होंगी. इससे पहले, DGCA ने कहा था कि निर्धारित उड़ान 15 दिसंबर से शुरू की जाएंगी, लेकिन जब देश में नए संस्करण के कारण एक और लहर पर चिंता व्यक्त जाहिर की गई, तो इस आदेश को संशोधित किया गया था. DGCA ने यह भी घोषणा की थी कि इस आदेश से वर्तमान उड़ानों का संचालन प्रभावित नहीं होगा क्योंकि यह केवल पूर्ण बहाली के लिए है जिसे अब स्थगित कर दिया गया है.

कई देशों के साथ उड़ानों की व्यवस्था होनी चाहिए’

पिछले महीने, केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को सामान्य करने का फैसला किया था, जो मार्च 2020 से निलंबित है. डीजीसीए ने आगे कहा कि भारत के कई देशों के साथ तात्कालिक उड़ानों की व्यवस्था बरकरार रहनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here