ग्राहक ने कहा ऑमलेट ठंडा है तो दुकानदार ने गरम तवा…..

0
11

नागपूर दिनांक 13 दिसंबर( शहर प्रतिनिधी)

एक शख्स आमलेट खाने एक दुकान पर गया तो वहां कांड हो गया। हुआ यह कि उसने दुकानदार से शिकायत कर दी कि उसका आमलेट जल गया है और उसे बदल दे। इसके बाद मामला बढ़ गया और दुकानदार ने गरम तवे से शख्स के सिर पर प्रहार कर दिया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

दरअसल, यह घटना नागपुर के सीताबर्डी इलाके की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी आमलेट विक्रेता की पहचान विनोद राठौड़ के रूप में हुई है, जबकि जिस शख्स ने आरोप लगाया है उसकी पहचान अमरावती निवासी संदीप सयारे के रूप में हुई है। यह सब पूरी घटना तब हुई जब वह शख्स दुकानदार के पास आमलेट खाने पहुंचा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप सयारे पास के रेलवे स्टेशन पर उतरे और उन्होंने 40 रुपये की कीमत वाले आमलेट का ऑर्डर दिया था। दोनों के बीच बहस तब शुरू हुई जब संदीप ने मांग की कि उनके जले हुए आमलेट को बदल दिया जाए क्योंकि यह आमलेट जरूरत से ज्यादा जल गया है। लेकिन उनके बीच देखते ही देखते बहस बढ़ गई। संदीप ने आरोप लगाया कि राठौड़ ने उसे गरम फ्राई पैन से मारा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here