महाराष्ट्र में डेढ़ साल की बच्ची ओमीक्रॉन से ठीक हुई,अस्पताल से मिली छुट्टी

0
15

महाराष्ट्र दिनांक 11 डिसेंबर (प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune) के पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) इलाके में हाल में कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाई गई डेढ़ साल की बच्ची को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वहीं इलाके में इस नए स्वरूप से संक्रमित तीन साल के लड़के में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा है और उसकी तबीयत बिल्कुल ठीक है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) क्षेत्र के चार नए रोगियों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा तीन अन्य रोगियों में दो पुरुष और एक महिला है। ये सभी लोग नाइजीरिया से लौटने पर ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई भारतीय मूल की महिला और उसकी दो बेटियों के संपर्क में आ गए थे।

एक अधिकारी ने कहा, “इससे पहले ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए छह लोगों में से चार को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इनमें डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है।”

पीसीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मण गोफाने ने कहा कि चार नए रोगियों में शामिल तीन साल के लड़के में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा है और बाल देखभाल केंद्र में उसका ख्याल रखा जा रहा है तथा चिंता की कोई बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here