नागपुर दिनांक 5 दिसंबर( विशेष प्रतिनिधि)
शहीद भगत सिंह ने कहा था जिंदगी अपने दम पर जी जाती है औरों के कंधे पर तो जनाजा निकलता है यह बात 70 वर्ष की उम्र में भी खुद के दम पर अपनी रोजी रोटी कमाने वाले पति पत्नी ने चरितार्थ करके दिखा दी है और वो अचानक चर्चा में आ गए और अनेकों के लिए प्रेरणा बन गए है
स्वाभिमानी और मेहनती यह जूनघरे दंपत्ति तांडापेठ में सुबह 6:30 से 11:30 तक सड़क किनारे तर्री पोहा बेच कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं
अत्यंत स्वाभिमानी यह दांपत्य किसी से भी कोई आर्थिक सहायता नहीं लेना चाहते , इनकी कहानी सुनकर नागपुर वासी भावुक हो रहे हैं, फूड ब्लॉगर शोएब मेमन ने इनकी कहानी साझा की है
पोहा मिलने का स्थान: प्रकाश पान पैलेस के सामने टांडा पेठ (नाईक तलाव लालगंज के पास)
समय : सुबह 6.30 से 11.30
संपर्क नंबर : 9049138917







