ओमिक्रॉन : टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे में हुआ बड़ा बदलाव

0
11

भारतीय क्रिकेट टीम(bcci) का दक्षिण अफ्रीका(south africa) दौरा होगा, लेकिन कार्यक्रम में ओमीक्रॉन के वजह से  कुछ बदलाव किये गए हैं, जिसके तहत टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच अभी नहीं खेले जायेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के आने के बाद इस दौरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम देते हुए शनिवार को यह घोषणा की।

भारतीय टीम अब तीन टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी और पहला टेस्ट 17 दिसंबर से जोहानिसबर्ग में शुरू होगा। टीम को चार टी20 मैच भी खेलने थे जो अब बाद में खेले जायेंगे। शाह ने बीसीसीआई अधिकारियों की बोर्ड की सालाना आम सभा की बैठक के लिये हुई मुलाकात के बाद यह बयान दिया।

भारतीय टीम अब तीन टेस्ट और तीन वनडे खेलेगी और पहला टेस्ट 17 दिसंबर से जोहानिसबर्ग में शुरू होगा। टीम को चार टी20 मैच भी खेलने थे जो अब बाद में खेले जायेंगे। शाह ने बीसीसीआई अधिकारियों की बोर्ड की सालाना आम सभा की बैठक के लिये हुई मुलाकात के बाद यह बयान दिया

शाह ने बयान में कहा, ‘बीसीसीआई ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इसकी पुष्टि कर दी है कि भारतीय टीम तीन टेस्ट और तीन वनडे के लिये जायेगी। चार टी20 मैच बाद में खेले जायेंगे।’ कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमीक्रोन दक्षिण अफ्रीका से ही निकला है और देश में इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here