भारत में 8 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज और मौत का आंकड़ा…

0
11

भारत दिनांक 4 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

भारत (India) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 10 हजार के अंदर बनी हुई है. 24 घंटों में 8 हजार 603 मरीज मिले हैं. वहीं, 415 मरीजों की मौत हो गई. फिलहाल, देश में 99 हजार 974 मरीजों का इलाज जारी है.

नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 46 लाख 24 हजार 360 पर पहुंच चुकी है. जबकि, 4 लाख 70 हजार 530 मरीज जान गंवा चुके हैं.

भारत में अभी एक्टिव केस 99,974 हैं. रिकवरी रेट अभी 98.35 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 8,190 लोग ठीक हुए हैं. इसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,40,53,856 हो गई है. वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 126.53 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है.

दक्षिण अफ्रीका ( South Africa) में मिले कोरोना ( Corona) के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है. इस बीच पिछले तीन दिनों में ओमिक्रॉन (Omicron) वैरिएंट के 12 संदिग्धों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं.

रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि ये लोग कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं या नहीं. सभी लोगों को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here