चिंताजनक! भारत में ओमिक्रॉन की एंट्री,कर्नाटक में 2 मरीज मिले

0
10

भारत दिनांक 2 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की भारत में भी दस्तक दे दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक Omicron वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं. दोनों मामले कर्नाटक से हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से हैं। 66 साल और 46 साल के व्यक्तियों में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं।

आइसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के INSACOG के जीनोम अनुक्रमण प्रयास के माध्यम से कर्नाटक में अब तक ओमिक्रोन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोरोना को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here