भारत दिनांक 2 दिसंबर ( विशेष प्रतिनिधि)
देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In India) के मामलों उतार चढ़ाव का क्रम जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय (ने बताया कि बीते 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 440 मामलों की वृद्धि हुई है वहीं 477 लोगों की मौत हो गई है.
मंत्रालय के अनुसार बीते एक दिन में जहां 8 हजार 548 लोग ठीक होकर घरों को लौटे तो वहीं 9 हजार 765 नए मामले पाए गए हैं.
देश में फिलहाल 99 हजार 763 मामले एक्टिव हैं तो वहीं 3 करोड़ 40 लाख 37 हजार 54 लोग ठीक हो चुके हैं तो वहीं 4 लाख 69 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 24 करोड़ 96 लाख 19 हजार 515 खुराक दी जा चुकी है. इसमें से 80 लाख 35 हजार 261 खुराक बुधवार को दी गई.






