रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चुराया,24 घंटे में….

0
14

नागपुर दिनांक 2 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)

स्टेशन पर गहरी नींद में सो रहे यात्री का मोबाइल चुराने वाले को लोहमार्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 घंटे के भीतर दबोचा. आरोपी का नाम रायपुर, छत्तीसगढ़ निवासी अमर सतीश कुमार मिश्रा (22) बताया गया है. जीआरपी ने उसके पास से मोबाइल समेत 21,000 रुपये का माल जब्त किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी श्याम कुमार गोदास (22) मंगलवार रात प्लेटफार्म 1 के इटारसी छोर पर ड्राइवर लॉबी के पास बैठे थे. ट्रेन आने में समय होने के कारण वह थोड़ी देर के लिए सो गये. इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका 14,000 रुपये कीमत का मोबाइल चुरा लिया. नींद खुलने पर श्याम को चोरी का पता चला. उन्होंने तुरंत जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई.

जीआरपी ने सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से अमर का पता लगाया और बुधवार दोपहर तक उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से मोबाइल समेत 21,000 रुपये का माल बरामद किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here