काम से घर लौट रहे युवक की बाइक स्लिप,अस्पताल में मौत

0
21

नागपूर दिनांक 26 नवंबर (शहर प्रतिनिधी )

इमामवाड़ा थानातंर्गत एक 35 वर्षीय युवक बाइक फिसलने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम वसंतराव नाईक झोपड़पट्टी निवासी गणेश मुन्नालाल यादव बताया गया.

जानकारी के अनुसार रात करीब 10.30 बजे गणेश काम निपटाकर बाइक से घर जा रहा था. सरदार पटेल चौक से रेलवे अंडरब्रिज वाले रास्ते पर उसकी बाइक स्लीप हो गई जिससे गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बीच उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here