नागपूर में लंपी का कहर,3 मवेशियों की मौत

0
14

नागपूर दिनांक 14 नवंबर ( प्रतिनिधी)

जिले में लम्पी महामारी की चपेट में आकर गायवर्गीय मवेशियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. संडे को भी 3 संक्रमित मवेशियों की मौत हो गई. जिले में इस संक्रमण से मरने वाले मवेशियों की संख्या अब 107 हो गई है.

जिले के 162 गांवों तक यह संक्रमण फैल चुका है और पशु पालकों में चिंता देखी जा रही है. अब तक 2,557 मवेशी संक्रमित हुए हैं जिनमें से 1,837 उपचार से स्वस्थ हो गए. वहीं 613 संक्रमितों का उपचार जारी है.

42 संक्रमित मवेशी बेहद गंभीर बताए गए हैं. अब तक जिले के 4,18,548 मवेशियों से में से 3,89,933 मवेशियों को वैक्सीन लगाने की जानकारी पशु संवर्धन विभाग ने दी है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here