हुक्का पार्लर पर छापा,5 लोग हिरासत में

0
10

नागपुर दिनांक 29 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

गोपनीय जानकारी के आधार पर डीसीपी जोन-2 के दस्ते ने देर रात कैनल रोड पर स्थित विला 55 लाउंज पर छापा मारा. यहां ग्राहकों को हुक्के के साथ शराब भी परोसी जा रही थी. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लाउंज के संचालक सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया.

आरोपियों में रजत विहार, क्लार्क टाउन निवासी बलजीत उर्फ बल्ली अरविंद ओसान (33), भरतनगर, अमरावती रोड निवासी खुशाल प्रमोद देव (24), मैनेजर रोहित विनोद तुरकेल (35), महाबुद्धि अपार्टमेंट, जरीपटका निवासी लवेश गोपाल शर्मा (24) और रामनगर निवासी राहुल केशव रहांगडाले (24) का समावेश है.

लंबे समय से यहां हुक्का पार्लर चल रहा है. बड़ी संख्या में युवक और युवती विला 55 में हुक्का पीने जाते हैं. केवल कैफे लाउंज होने के बावजूद यहां हुक्के के साथ शराब पीने की सुविधा भी प्रदान की जाती है. शनिवार रात 11.30 बजे के दौरान पुलिस ने छापा मारा. समय सीमा के बाद भी यहां ग्राहक धुआं उड़ा रहे थे और साथ में शराब का मजा ले रहे थे.

जांच में 3 बियर की बोतल और 1 रम की बोतल भी मिली. पुलिस ने हुक्का पॉट, फ्लेवर, कोल और शराब सहित 17,730 रुपये का माल जब्त किया. आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट और शराब बंदी कानून सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here