नागपुर दिनांक 28 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)
नागपुर विधान परिषद का चुनाव 10 दिसंबर को होने जा रहा है जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है , चुनाव में भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले और कांग्रेस के बाळू भोयर के बीच सीधा मुकाबला होंगा
चुनाव में किसी भी प्रकार का भीतरघात ना हो इसीलिए नागपूर भाजपा ने अपने सभी नगरसेवकों को महाराष्ट्र से बाहर पिकनिक पर भेजने का निर्णय लिया है
आज रात 1:30 बजे के विमान से तकरीबन 26 नगरसेवकों को उनके परिवार सहित गोवा भेजा जाएगा, वही बाकी नगर सेवकों को अलग-अलग दलों में अलग अलग विमान से उज्जैन, कर्नाटक और वैष्णो देवी भेजे जायेंगे ऐसी जानकारी पार्टी सूत्रों ने मायभूमि न्यूज को दी






