कन्हन नदी में डूबे तीन युवक, एक का शव निकाला और बाकी 2….

0
13

नागपुर दिनांक 27 नवंबर (प्रतिनिधि)

शनिवार 27 नवंबर की देर शाम मौदा कन्हान नदी में तीन युवक डूब गए, तीनों युवक अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए उतरे थे , इनमें से ज्यादातर स्वामीनारायण स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी थे जो स्वामीनारायण ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशाला के

प्रतायदर्शियो ने मायभूमि न्यूज को बताया की तीनों युवक कुछ देर तक नदी के आसपास घूम रहे थे और फिर उन्होंने नदी में उतरकर नहाना शुरू किया, अचानक थोड़ी दूरी पर दो युवक डूबने लगे और तीसरा युवक उनकी मदद करने गया इसी प्रयास में वो भी डूब गया

एक के बाद एक तीन युवकों के नदी में डूबने से नदी के आसपास घूम रहे लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस और बचाव दल को इसकी जानकारी दी, बचाव दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने नदी से एक युवक का शव बाहर निकाला जिसकी पहचान स्वामीनारायण स्कूल में काम करने वाले प्रशांत पटेल के रूप में हुई, देर रात तक आने दो युवकों के शव का खोज कार्य जारी था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here