कोरोना का नया वैरिएंट: पीएम मोदी ने की आपात बैठक

0
8

भारत दिनांक 27 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि) 

Corona के नए वैरिएंट ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना मामलों और वैक्सीन को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक सतर्क रहने तथा मास्क पहनने व उचित दूरी सहित बचाव के सभी अन्य उपायों का पालन करने की जरूरत है।

देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। लगभग दो घंटे चली इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को कोराना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के पाए जाने से पैदा हुई चिंताओं और विभिन्न देशों में इसके प्रभावों से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने प्रोएक्टिव रहने व बचाव के उपायों का पालन करने के साथ ही सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की निगरानी करने की भी आवश्यकता जताई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here