भरत दिनांक 27 नवंबर( विशेष प्रतिनिधि)
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,318 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं और एक दिन में 465 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 26 नवंबर को 10,549 नए मामले सामने आए थे और 488 लोगों की मौत हो गई थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में अब तक कुल 4,67,933 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 10,967 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कुल 3,39,88,797 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1,07,019 है, देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 121.06 करोड़ पहुंच गया है।
भारत में कोरोनावायरस से बचाव के लिए लोगों को अब तक वैक्सीन की 121.06 डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, संक्रमण का कुल आंकड़ा 3.4 करोड़ तक पहुंच चुका है। जिसमें से रिकवरी के मामले 33988797 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 465 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ अब तक कुल 467933 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कल पूरे दिन में 73,58,017 लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए। इसी के साथ कुल वैक्सीनेशन 1,21,06,58,262 तक पहुंच गया।






