रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के दाम कम कर दिए हैं. अब यात्री और उनके परिजन महज 10 रुपए देकर प्लेटफॉर्म पर एंट्री कर सकते हैं.
बता दें, कोरोना काल में प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए गए थे, ताकि स्टेशनों पर भीड़ न लगे. लेकिन, हालात सामान्य होने के बाद भोपाल रेल मंडल ने दाम कर दिए हैं. रेवले प्रबंधन का कहना है कि स्टेशनों पर आवाजाही बढ़ गई है. इससे लोगों को राहत मिलेगी. गौरतलब है कि प्लेटफॉर्म के बढ़े हुए दामों का लोगों ने जोरदार विरोध किया था.
अब यात्रियों को छोड़ने आए परिजन 10 रुपए में प्रवेश कर सकते हैं. गौरतलब है कि 10 रुपये के प्लेटफार्म टिकट के दाम 50 रुपये होने से बवाल मच गया था. राजनेताओं सहित आम जनता ने इसका जोरदार विरोध किया था.
इस विरोध के बीच कई बार बताया गया कि कोरोना काल में स्टेशनों पर बेवजह भीड़ न बढ़े इसलिए टिकट की दर बढ़ाई गई है. इसके बाद जैसे-जैसे हालात सामान्य होते गए, रेलवे ने प्लेटफॉर्म का किराया कम करना शुरू किया. अब प्लेटफॉर्म टिकट सस्ता होने से लोगों को फायदा होगा.






