स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने दी चेतावनी, कहा- दिसंबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

0
9

महाराष्ट्र दिनांक 24 नवंबर ( विशेष प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि दिसंबर में कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है, लेकिन इसका प्रभाव हल्का होगा. स्वास्थ्य मंत्री ने एक न्यूज चैनल से कहा कि तीसरी लहर के दौरान चिकित्सीय ऑक्सीजन और गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) के बिस्तरों की जरूरत नहीं होगी.

टोपे ने कहा, ‘‘तीसरी लहर के हल्का होने की संभावना है और चिकित्सीय ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की जरूरत नहीं होगी.’’ कोविड​​-19 के मौजूदा परिदृश्य के बारे में टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में 80 प्रतिशत नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है. वर्तमान में संक्रमण का स्तर और मृत्यु दर कम है.

वैक्सीन के बूस्टर शॉट की मांग

टोपे ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की थी और स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा संक्रमण के लिहाज से कमजोर वर्गों के लिए टीके की बूस्टर खुराक देने को लेकर केंद्र की अनुमति मांगी थी. संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 18 वर्ष के बच्चों-किशोरों को टीका लगाने की भी मांग की थी. टोपे ने कहा, ‘‘मांडविया ने कहा कि वह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और अवगत कराएंगे.’’

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here