महाराष्ट्र दिनांक 24 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र में अब पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खुलने (Maharashtra School Reopen) जा रहे हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अपनी ओर से ‘नो ऑब्जेक्शन’ दे दिया है. राज्य के कोरोना से संबंधि चाइल्ड टास्क फोर्स ने भी इस पर मंगलवार को एक अहम बैठक की और उन्होंने भी प्राइमरी स्कूल शुरू करने को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया है.
कल (गुरुवार, 25 नवंबर) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के साथ राज्य मंत्रिमंडल की बैठक है. इस कैबिनेट मीटिंग में इस पर अंतिम निर्णय की संभावना है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने यह जानकारी दी है.
राजेश टोपे ने कहा कि पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को संक्रमण ना हो, इसकी पूरी सावधानी रखते हुए स्कूल खोलने में कोई परेशानी नहीं है. इस संबंध में चाइल्ड टास्क फोर्स का भी मत है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खोले जाने में कोई अड़चन नहीं है. अंतिम निर्णय का अधिकार मुख्यमंत्री और कैबिनेट का है.






