अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति निक जोनस का सरनाम हटा लिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलगाव की अटकलें लगाई जा रही हैं.
हालांकि, प्रियंका ने अपने नाम के आगे से अपना सरनेम भी हटाया है. पहले उनका नाम इंस्टाग्राम पर ‘Priyanka Chopra Jonas’ था, जो अब सिर्फ ‘Priyanka’ दिख रहा है.
दोनों की अलगाव की खबरों पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बकवास है. उन्होंने कहा, “ये बकवास है, अफवाहें मत फैलाइए
करीब दो हफ्ते पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस के साथ दिवाली की तस्वीरें पोस्ट की थीं. अमेरिका में अपने नए घर में दिवाली की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, “हमारे पहले घर में हमारी साथ में पहले दिवाली. ये हमेशा स्पेशल रहेगी. उन सभी लोगों ने, जिन्होंने मेरे घर और मेरी संस्कृति का सम्मान रखा, आपने मुझे ऐसा एहसास कराया जैसे में घर हूं. और बेस्ट हस्बैंड और पार्टनर निक जोनस, आई लव यू.”






