नागपूर दिनांक 22 नोव्हेंबर शहर प्रतिनिधी
पागलखाना चौक पर एक भीषण हादसा हुआ खड़ी कार में बैठे शख्स ने अचानक कार का दरवाजा खोला और मोटरसाइकिल दरवाजे से टकरा गई
अतीक उर रहमान गुलाम नबी (उम्र 52 वर्ष) हनुमान मंदिर रोड छावनी निवासी अपने दोपहिया से पागल खाना चौक के तरफ जा रहे थे, तभी वहां मोहता बंगले के सामने एक्सिस बैंक के पास रोड के साइड से खड़ी सफेद कलर की कार में बैठे शख्स ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया
अचानक कार का दरवाजा खोलने से मोटरसाइकिल दरवाजे से टकरा गई और अतीक उर रहमान नीचे गिर पड़े और उनके सर में मार लगा, उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
अतीक उर रहमान के भतीजे की शिकायत पर कार में बैठे शख्स के खिलाफ पुलिस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की






