लिफ्ट के गेट में फसा किशोर का सिर,हुई मौत

0
6

कोरोना से पिता का व्यवसाय ठप हो गया, किशोर पुत्र रोजंदारी पर काम करना कैटरिंग सर्विस में जाने लगा और हुए एक भयानक हादसे में पूरे परिवार पर गम के बादल छा गए

कैटरिंग सर्विस में काम कर रहे एक किशोर का सिर लिफ्ट के गेट में फंस गया. गंभीर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.

यह दर्दनाक घटना नंदनवन थाना क्षेत्र के अनुसया मंगल कार्यालय में हुई. मृतक संघर्षनगर, वाठोड़ा निवासी सुजन दिलीप शाहू (16) बताया गया.

सुजन के पिता दिलीप की किराणा दूकान थी लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्हें नुकसान हुआ दूकान बंद हो गई. तब से दोनों बेटे रोजंदारी पर काम पर जाते थे. छोटा बेटा सुजन कैटरिंग व्यवसायी कन्हैया पटेल के साथ काम करता था. शनिवार को पटेल ने उसे काम के लिए अनुसया मंगल कार्यालय में बुलाया.

यहां अन्य कर्मचारियों के साथ सुजन भी चौथे माले पर भोजन सामग्री पहुंचाने का काम कर रहा था. नीचे उतरते समय उसका सिर लिफ्ट के चैनल गेट में फंस गया और गंभीर चोट लगी. तुरंत उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here