उत्साह के साथ हुआ दिव्य भजन संध्या कार्यक्रम

0
13

आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय अग्रवाल एकता क्लब, हरिओम बाबा गौशाला आश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सुरेश भट सभागृह मे दिनांक 14 नवंबर रविवार शाम को भजन प्रेमियों की भारी उपस्थिति में संपन्न हुआ। भजन संध्या का उद्घाटन महापौर दयाशंकर तिवारी ने किया ।

दिप प्रज्वलन विख्यात सुमेरू संध्या सिंगर प्रवीण मेहता ,आर्ट ऑफ लिविंग अपेक्स कार्यकारिणी के  संदीप खेड़कर ,विजय रामानी, भारतीय अग्रवाल एकता क्लब के चेयरमैन सी ए राजेश मोदी, हरिओम बाबा आश्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल एवं रवि गोकुलचंद अग्रवाल ,विजय लोहिया, संभू टेकरीवाल, शैलेंद्र अग्रवाल के हस्ते हुआ।

नागपुर के महापौर दयाशंकर तिवारी का स्वागत हरिओम आश्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल एवं क्लब के चेयरमैन सी ए राजेश मोदी के द्वारा किया गया ।  प्ररवीण मेहता का शाल ,श्रीफल से स्वागत रवि गोकुलचंद अग्रवाल( सौजन्यकर्ता ),विजय लोहिया ने किया ।

विख्यात भजन सिंगर  प्रवीण मेहता ने अपनी जादुई सुमधुर आवाज से उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया । उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग के भजन के साथ श्याम बाबा के भजन एवं दिल छू लेनेवाली गजल से दिव्य संध्या की दिव्यता में चार चांद लगा दिए ।

यह दिव्य सत्संग कार्यक्रम द्रोपती देवी अग्रवाल के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उनके पुत्र रवि गोकुल चंद  अग्रवाल के सौजन्य से संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सराफ ने  किया । इस दिव्य भजन संध्या में विशाल श्रोताओं के साथ प्रसिद्ध समाजसेवी धर्मपाल अग्रवाल ,चंद्रप्रकाश जेजानी, राजेश शेट्टी ,रतन पोद्दार,संतोषकुमार अग्रवाल राजेश गोयल , नरेश पटाडिया,संदीप गोयल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।

भजन संध्या को सफल बनाने हेतु मनीष कामवानी,प्रवीण पुनियानी, हर्षल कोतुरवार, अतुल बख्शी ,काजल वेंगशियानी, देवांगी गोसेवाडे,दिपा कामवानी, नंदिनी ठक्कर अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल,संभू टेकरीवाल ,शैलेंद्र अग्रवाल , राजीव चौधरी, राज अग्रवाल सीए संजय अग्रवाल, कौशिक अग्रवाल ,सविनय अग्रवाल,संदीप खेमका ,नरेंद्र भारूका एवं राजेश खंडेलवाल, पवन अग्रवाल ने विशेष प्रयास किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here