प्रीति जिंटा 46 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी,ये रखे नाम

0
14

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा मां बन गई हैं और उनके घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। उन्होंने फैंस को यह जानकारी दी कि उनके दो बच्चे हुए हैं जिनका नाम उन्होंने जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। 46 साल की प्रीति के दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं। मालूम हो कि प्रीति ने साल 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ संग शादी की थी

प्रीति ने यह गुडन्यूज शेयर करते हुए लिखा, मैं आज आप सभी के साथ अच्छी खबर शेयर करना चाहती थी। जीन और मैं बहुत खुश हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार – जीन, प्रीति, जय और जिया।’

मालूम हो कि सरोगेसी का रास्ता चुनने वाली प्रीति जिंटा पहली सिलेब्रिटी नहीं हैं। उनसे पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट बन चुके हैं जिसमें करण जौहर, सनी लियोनी और एकता कपूर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here