देश में फिर बढ़ा कोरोना से मौत का आंकड़ा

0
12

भारत दिनांक 18 नवंबर( विशेष प्रतिनिधि)

देश में पिछले 24 घंटे में 11,919 COVID-19 केस सामने आए और 470 लोगों की मौत हुई. कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो अब तक 34,478,517 केस आ चुके हैं. कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 128,762 है.

पिछले 24 घंटे में 11, 242 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 33,885, 132 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक कोरोना से 462,623 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 73,44,739 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,14,46,32,851 वैक्सीनेशन हो चुका है.

रिकवरी रेट 98.28% है जो कि पिछले मार्च 2020 से सबसे ऊंची है. डेली पोजिटिविटी रेट 0.97% है जो कि पिछले 45 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 0.94% है जो कि पिछले 55 दिनों से 2% से नीचे है.

कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,32,505 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 62.82 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,26,875 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,40,668 लोगों की मौत हुई है।

दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 50,77,984 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 36,475 मौतें हुई हैं।

इसी तरह 29,92,584 ​मामलों और 38,161 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,17,203 मामलों और 36,324 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here