सेप्टिक टैंक में सड़ी-गली अवस्था में मिला शव 

0
7

नागपुर दिनांक 16 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

मानकापुर थानांतर्गत सेप्टिक टैंक में सड़ी गली हालत में शव मिला। शव की पहचान हाेना बाकी है, लेकिन घटित प्रकरण को लेकर जहां उसकी हत्या होने की आशंका है, वहीं लघुशंका के दौरान टैंक में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के बारे में स्थिति साफ होने का पुलिस ने दावा किया है। फिलहाल प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। मृत व्यक्ति की आयु 50 वर्ष के लगभग बताई जा रही है।

सादिकाबाद काॅलोनी में पासपोर्ट ऑफिस के पीछे डंपिग यार्ड के बगल में बनी सेप्टिक टैंक में सुबह व्यक्ति का शव पाया गया। उसके एक हाथ पर नंदकिशोर शुक्ला ऊं और शालिकराम लिखा हुआ है।

घटना से हत्या कर सबूत नष्ट करने के इरादे से शव को टैंक में फेंके जाने की आशंका है, वहीं उसके कपड़ों से उसके भिखारी होने बात बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना के स्थिति स्पष्ट होने का पुलिस ने दावा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here