नागपुर दिनांक 15 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)
केसरी राशनकार्डधारकों को अनाज मिले और एनआईटी द्वारा गुंठेवारी का बेहिसाब बढ़ाया गया टैक्स कम किया जाए ये मांग के साथ नागपूर भाजपा द्वारा भव्य मोर्चा निकाला गया , यशवंत स्टेडियम से शुरू किया गया मोर्चा जिला अधिकारी कार्यालय तक गया
महाराष्ट्र सरकार द्वारा 22 लाख लोगों की नोंदणी नही हुई जिससे उनको अनाज नहीं मिल रहा है और केसरी कार्ड घर पर सिर्फ पहचान पत्र बनकर रह गया!
महाराष्ट्र सरकार द्वारा पुराने घर मालको से 111 रु डेवलपमेंट चार्ज लगे और नये घरों के लिये 168 रु का काला GR निकाला है इसका पुरजोर विरोध भी आज के मोर्चे द्वारा भाजपा ने किया
इस मोर्चे के संयोजक विजय आसोले और मुन्ना यादव ने किया वही नेतृत्व चंद्रशेखर बावनकुड़ेने किया,इस मोर्चे में शहर अध्यक्ष आमदार प्रविण दटके,आमदार गिरीष व्यास, कृष्णा खोपड़े,मोहन मते,विकास कुंभारे,प्रदेश उपाध्यक्ष सजंय भेंडे,पूर्व आमदार अनिल सोले,डॉ मिलिंद ,माने,धर्मपाल मेश्राम,अर्चना डेहनकर,अश्विनी जिचकार,नीताताई ठाकरे,विक्की कुकरेजा,महामन्त्री सजंय बंगाले,राम अम्बुलकर,बाल्या बोरकर,सुनील मित्रा,सजंय अवचट,देवेन दस्तूरे,विनोद कन्हेरे, किशोर वानखेड़े, किशोर पलांदुरकर,सजंय चौधरी,राजेश हातीबेड उपस्थित थे






