नागपुर दिनांक 11 नवंबर( शहर प्रतिनिधि )
नागपुर मैं हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आज फिर एक हत्या की वारदात सामने आई है जिसमें युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई
एमआईडीसी तथा वाड़ी पुलिस की सीमा पर स्थित एक नाले के पास युवक की पत्थर से कुचली लाश मिली
मृतक का नाम संजय बताया जा रहा है उसकी पूरी पहचान अभी होना बाकी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय अपने परिवार वालों से गोंदिया जाने की बात कह कर घर से निकला था पर उसकी लाश नाले के पास मिलने से हड़कंप मच गया
जानकारी मिलते ही एमआईडीसी और वाड़ी पुलिस थाने के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की






