भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा

0
7

भारत दिनांक 10 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,466 नए केस सामने आए हैं और 460 लोगों की मौत दर्ज की गई है.  नए आंकड़ों मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 11,961 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए.

नए मामले आने के बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 3.43 करोड़ हो गई है, जिसमें करीब 3.37 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट फिलहाल 98.25 फीसदी है. वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या अब 1,39,683 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का एक फीसदी से भी कम है.

कोविड-19 के कारण देश में अब तक 4,61,849 लोगों की मौत हो चुकी है, जो कुल मामलों का 1.34 फीसदी है. नए मामलों में संक्रमण दर 0.90 फीसदी दर्ज की गई, जो पिछले 37 दिनों से 2 फीसदी से कम है. वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 1.20 फीसदी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here