नागपुर दिनांक 9 नवंबर ( शहर प्रतिनिधि)
अभी तक मुफ्त में मिल रही कोरोना वैक्सीन के लिए नागपुरवासियों को 1 दिसंबर से पैसे चुकाने होंगे, पहली डोस लेने वालों से पैसे लेने का निर्देश नागपुर महानगरपलिका ने दिया है
नागपुर महानगर में अभी तक तकरीबन 2 लाख 70 हजार लोगों ने कोरोना का एक भी डोज नहीं लिया है, इनके पास 1 दिसंबर तक मुफ्त में वैक्सीन लेने का पर्याय उपलब्ध है, 1 दिसंबर से नागरिकों को पहली डोज के पैसे चुकाने होंगे हालांकि यह पैसे कितने होंगे अभी इसका खुलासा नागपुर महानगरपालिका ने नहीं किया है






