नागपुर के 18 साल के संकल्प देश के 71वें ग्रैंडमास्टर बने

0
12

नागपुर दिनांक 9 नवंबर( विशेष प्रतिनिधि)

संकल्प गुप्ता भारत के 71वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। नागपुर के 18 वर्षीय संकल्प देश के सबसे तेज जीएम बने हैं। उन्होंने 24 दिन में तीन टूर्नामेंट और तीन ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल कर यह मुकाम पाया। संकल्प ने सर्बिया के अरांदजेलोवाक में जीएम आस्क थ्री राउंड रोबिन टूर्नामेंट में 6.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर तीसरा ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किया।

संकल्प ने तीसरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी ईएलओ रेटिंग 2500 पर भी पहुंचाई थी। ग्रैंडमास्टर की उपाधि पाने के लिए एक खिलाड़ी को तीन ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करने पड़ते हैं और उसकी ‘लाइव’ ईएलओ रेटिंग 2500 या इससे अधिक होनी चाहिए।

संकल्प ने पांच बाजियां जीती, तीन ड्रॉ रहीं जबकि रुडिक मार्करियन (रूस) से उन्हें हार झेलनी पड़ी। मार्करियन के भी 6.5 अंक रहे लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें पहला स्थान मिला। भारत के एक अन्य खिलाड़ी एस नितिन 5.5 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे। पूर्व विश्व चैंपियन और दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने गुप्ता को ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी।

सर्बिया से संकल्प ने मायभूमि न्यूज से बात करते हुए अपनी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और कहा की माता पिता और शहर का नाम रोशन करने का  महसूस हो रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here