जूस और आइसक्रीम सेंटर की आड़ में क्रिकेट बेटिंग,2 बुकी को पोलीस ने पकड़ा

0
11

नागपूर दिनांक 8 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)

जरीपटका परिसर इन दिनों क्रिकेट सटोरियों का गढ़ बन गया है. एक ज्यूस सेंटर की आड़ में चल रहे सट्टे के धंधे पर जरीपटका पुलिस ने कार्रवाई की और 2 बुकी को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपियों में सच्चिदानंद खुबानी उर्फ बंटी ज्यूस और कुणाल मंगलानी का समावेश है.पुलिस को जानकारी मिली थी कि जरीपटका के श्रीगणेश ज्यूस एंड आइसक्रीम सेंटर में क्रिकेट सट्टे की खायवाली की जा रही है.

 

खबर के आधार पर पुलिस ने बंटी के ज्यूस सेंटर पर छापा मारा. उसका भांजा कुणाल टी-ट्वेंटी वर्ल्डकप के साउथ अफ्रीका और इंगलैंड के बीच खेले जा रहे मैच पर मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की खायवाली करते मिला. जांच करने पर कुणाल ने बताया कि उसके मामा बंटी ने भरत ममतानी के जरिए गोल्ड प्रो 24 पर आईडी बनवाई थी. पुलिस ने बंटी को भी आरोपी बनाकर हिरासत में ले लिया. भरत की भूमिका की जांच की जा रही है.

 

पुलिस की सख्ती के चलते कई क्रिकेट बुकी शहर से बाहर भाग निकले है. बंटी पहले पंकज कड़ी के साथ खायवाली करता था. माल कमाने के बाद उसने पंकज का साथ छोड़ दिया और शैलु व रॉकी के साथ मिलकर नई टीम बनाई. बताया जाता है कि ज्यूस सेंटर की आड़ में बंटी लंबे समय से खायवाली कर रहा है.

 

हाल ही में उसने बड़ा होटल भी खरीदा है. पंकज कड़ी के पंटर गोवा में बैठकर बुक चला रहे है लेकिन सारा व्यवहार नागपुर से ही चलता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here