राहुल गांधी ने कहा पीएम बनने के बाद करेंगे सबसे पहिला काम, महिलाओं को आरक्षण देंगे

0
10

कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा में कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री (Prime Minister) बनते हैं तो वह पहले सरकार में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण ( reservation for women) लागू करेंगे।

सेंट जोसेफ स्कूल के सदस्यों के साथ हाल ही बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें राहुल गांधी से पूछा गया है कि प्रधानमंत्री के रूप में उनका पहला काम क्या होगा। इसपर 51 वर्षीय कांग्रेस नेता ने कहा कि वे आधिकारिक तौर पर कभी भी कांग्रेस के पीएम चेहरा नहीं रहे हैं, लेकिन अगर वे पीएम बनते हैं तो सबसे पहला काम महिला आरक्षण लागू करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा”। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा, “अगर कोई मुझसे पूछे कि मैं अपने बच्चे को क्या सिखाऊंगा तो वह विनम्रता है। विनम्रता से ही आपको समझ मिलती है।” उनकी बहन प्रियंका गांधी भी छात्राओं से बातचीत करते हुए अनौपचारिक बैठक में वहां मौजूद थी।

क्या है महिला आरक्षण विधेयक’

महिला आरक्षण विधेयक का उद्देश्य पीआरएस के अनुसार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सभी सीटों का एक तिहाई आरक्षित करना है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में से एक तिहाई सीटें भी उन समूहों की महिलाओं के लिए आरक्षित करनी होंगी। आरक्षित सीटों को राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन द्वारा आवंटित किया जा सकता है और इस अधिनियम के लागू होने के 15 साल बाद आरक्षण समाप्त हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here