रिक्शा चालक ने कोराड़ी तालाब में की आत्महत्या

0
14

कोराड़ी तालाब में एक रिक्शा चालक ने आत्महत्या कर ली. मृतक ओमनगर निवासी प्रकाश जंगलू खड़से (52) बताए गए. प्रकाश को शराब पीने की लत थी. दिवाली के दिन परिजनों से विवाद करके घर से निकल गए. इसके पहले भी कई बार प्रकाश इस तरह से गायब हो चुके थे. इसीलिए परिजनों ने भी पुलिस से रिपोर्ट नहीं की.

कल रात 2.30 बजे के दौरान केटीपीएस के गार्ड को तालाब में शव दिखाई दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी. पीएसआई देशमुख अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रकाश की जेब में एक चिट्ठी मिली, जिसमें बेटे का नंबर लिखा था. पुलिस ने उससे संपर्क किया और शव की शिनाख्त हुई. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here