पत्नी के प्रेमी को मारकर भट्टी में जलाया, फिर बकरी को जलाया, दृश्यम फिल्म की तरह रचा हत्याकांड

0
9

पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या (Murder) के बाद रात भर अवैध शराब की भट्टी में जलाया और लाश की हड्डियों और राख को नदी के बेसिन में फेंक दिया गया था।

दृश्यम सिनेमा शैली की पुलिस (Police) को चकमा देने के लिए आरोपी ने एक बकरी को भी मार डाला और उसके शव को नदी के बेसिन में फेंक दिया। हालांकि, पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) की हिंजवड़ी पुलिस (Hinjewadi Police) ने हत्या का खुलासा किया और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया। उनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया गया है।

लंकेश सदाशिव रजपुत उर्फ लंक्या, गोल्या उर्फ अरूण कैलाश रजपुत (दोनों निवासी कृष्णा कॉम्प्लेक्स, बावधान, पुणे), सचिन तानाजी रजपुत (25) ऐसे गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं। उनके साथ एक किशोर उम्र के लड़के को भी हिरासत में लिया है। इस घटना के मृतक का नाम भरत उर्फ भुषण शंकर चोरगे (27) है।

पत्नी के साथ थे अनैतिक संबंध

पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूषण चोरगे के एक आरोपी की पत्नी से अनैतिक संबंध थे। 21 अक्टूबर को उसने रात में महिला को दो बार मिसकॉल किया। उसी समय महिला के पति ने मिसकॉल देखा तो उसकी पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद महिला जान बचाकर भाग गई। हालांकि उसका बॉयफ्रेंड भूषण घर आ गया। महिला के पति और उसके दो साथियों ने उसकी पिटाई की और सीने व पेट में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को बोलेरो गाड़ी से उरवडे गांव में उसकी शराब की भट्टी पर ले गया। रात भर लाश को भट्टी में जलाया उसके बाद उसकी राख व अन्य अवशेष नदी- नालों में फेंक दिया।

 

लाश की राख और अवशेष बोरे में भरकर नदी में फेंका

इसके बाद आरोपियों ने दृष्यम फ़िल्म की तरह पुलिस को चकमा देने का प्लान बनाया। इस वारदात में उनके साथ शामिल नहीं रहे सचिन राजपुत को बताया कि भूषण की हत्या कर उसकी लाश की राख और अवशेष बोरे में भरकर नदी में फेंकने की बात बताई। इसके बाद सभी आरोपी मध्य प्रदेश भाग गए।

इस बीच भूषण रात में घर नहीं आया तो उसकी मां शांता ने हिंजवड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि भूषण लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी की जांच करते हुए संदिग्ध लंकेश राजपूत से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी। भूषण के लापता होने के अगले दिन, भूषण की मां को संदिग्ध लंकेश के घर के सामने उसकी एकमात्र सैंडल मिली। पुलिस को यह भी पता चला कि भूषण और लंकेश के बीच 21 अक्टूबर की रात को विवाद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here