नागपूर दिनांक 2 नवंबर महानगर प्रतिनिधि
बजाज नगर में हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारकर 5 युवक व 1 युवती को हुक्का पीते हुए पकड़ा। पुलिस ने पार्लर से विविध प्रकार की प्रतिबंधित फ्लेवर की तंबाकू, हुक्का पॉट सहित करीब 8 हजार 714 रुपए का माल जब्त किया।
पार्लर के मालिक नवीन प्रभुदास नाथनियल (35), न्यू कॉलोनी, सदर निवासी पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।
बजाज नगर के एक कैफे में है पार्लर :
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, बजाज नगर चौक में ओक वुड लॉउंज एंड कैफे में हुक्का पार्लर संचालित हो रहा है। उपायुक्त के विशेष दस्ते ने वहां दबिश दी। इस दौरान एक कमरे में 5 युवक और 1 युवती हुक्का पीते मिले।
पुलिस ने हुक्का पार्लर के मालिक नवीन नाथनियल के खिलाफ बजाज नगर थाने में कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस परिमंडल 1 के विशेष दस्ते के नायब सिपाही रितेश मलगुलवार, फहीम खान, प्रवीण फालके व धमेंद्र यादव ने कार्रवाई में सहयोग किया






