तापमान में बड़ी कमी, नागपूर पूरे राज्य में दूसरे नंबर पर

0
9

नागपुर  दिनांक 1 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि )

विदर्भ में तापमान में बड़ी कमी देखी गई, नागपुर में  तापमान 14 डिग्री के नीचे पहुंच गया जो पूरे राज्य में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा

न्यूनतम तापमान में आ रही कमी के कारण देर रात से अहले सुबह तक ठंडी का असर महसूस होने लगा है। सोमवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ तैयार होने से सर्द हवा मध्य भारत में आ रही है। उत्तर भारत में बारिश के अलावा कश्मीर व हिमालय में बर्फबारी भी हो रही है। इसी का असर नागपुर समेत विदर्भ के तापमान पर हो रहा है।

दिन के तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं आने से दिन में तो सर्दी का एहसास नहीं हो रहा, लेकिन रात चढ़ने के साथ ही ठंड असर दिखा रही है। यह सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि कड़ाके की ठंड में अभी समय है। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। फिर भी सर्द मौसम को देखते हुए लोग रात में गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here