नागपूर दि 30 ऑक्टोबर (प्रतिनिधि) : जिले में 2 दिन पहले 0 नए कोरोना मरीज मिले थे ,कल 4 नए मरीज मिले थे पर आज इसमें भारी बढ़ोतरी देखी गई और ये 2 अंको में पहुंच गया, इसमे भी शहर में नए मरीजों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2861 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 2293+ ग्रामीण 568) जिसमे 10 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 7+ ग्रामीण 3+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 10 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या स्थिर रही,अब जिले में 34 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 27,ग्रामीण में 7 और जिले के बाहर के 1 का समावेश है







