टीम इंडिया का बल्लेबाज बना पिता, पत्नी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

0
9

टीम इंडिया के दाएं हाथ के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लिकल ने गुरुवार को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. कार्तिक ने इस बात की जानकारी दी है.

उन्होंने लिखा, “तीन अब पांच हो गए हैं. मैं और दीपिका जुड़वा बच्चों को पाकर धन्य हो गए हैं. कबीर पल्लिकल कार्तिक और जियान पलिक्कल कार्तिक है नाम.”

तीन से पांच होने वाली लाइन में उन्होंने खुद का, दीपिका का, अपने दोनों बच्चों का और अपने कुत्ते का जिक्र किया है।

कार्तिक हाल ही में यूएई में हुए आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उससे पहले वह टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने बतौर कमेंटेटर काम किया था। बतौर कमेंटेटर कार्तिक की काफी तारीफ भी हुई थी।

दिनेश कार्तिक ने भारत की स्कैवश की खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से 18 अगस्त 2015 और 20 अगस्त 2015 को शादी की थी. इस जोड़े ने ईसाई और हिंदू रीति रिवाज दोनों में शादी की. कार्तिक ने भारत के लिए अभी तक 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 आई मुकाबले खेले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here