महाराष्ट्र दिनांक 27 अक्टूबर( प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) का रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाकर रिजल्ट (MHT CET Result 2021) चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2021 से 1 अक्टूबर 2021 तक किया गया था.
पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है. इस साल चार लाख से अधिक छात्र एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2021 का इंतजार कर रहे थे. राज्य सीईटी सेल अनंतिम रूप से बीटेक और बीएआरसी कोर्सेज में एडमिशन के लिए एक अलग पाठ्यक्रम-वार और श्रेणी-वार एमएचटी सीईटी मेरिट लिस्ट जारी किया है.
ऐसे देखें रिजल्ट
स्टेप 1: एमएचटी सीईटी रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक साइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें.






