नागपुर दिनांक 27 अक्टूबर ( महानगर प्रतिनिधि )
जरीपटका थानांतर्गत मामूली विवाद में युवक पर हमला बोल दिया गया। युवती सहित दो लोगों के खिलाफ जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।
इंदौरा वरपाखड़ निवासी अश्विन गणवीर (30) का दोपहर िकसी बात को लेकर बस्ती के ही अनिकेत गायकवाड़ (22) नामक युवक से विवाद हो हुआ। अनिकेत गाली-गलौज कर रहा था।
अश्विन ने उसे गाली देने से मना किया तो तैश में आकर अनिकेत ने अश्विन के हाथ पर चाकू से वार किया, जबकि आरोपी युवती चांदनी ने ईंट दे मारी। अश्विन घायल हो गया। अश्विन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।






