नागपुर दिनांक 26 अक्टूबर( शहर प्रतिनिधि)
दिवाली सीजन और आने वाले शादी की सीजन के वजह से मार्केट में भीड़ में काफी बढ़ोतरी देखी गई, इसी भीड़ को देखते हुए चोर और लुटेरे भी सक्रिय हो गया
भतीजे की शादी के कपड़े खरीदने आई एक महिला की किसी ने नकदी उड़ा दी। घटना नंगा पुतला चौक में हुई। तहसील थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अमरावती जिले की वरुड़ निवासी निशिता तारेश देशमुख (34) के भतीजे की शादी तय हुई है। वह शादी के कपड़े खरेदीने के लिए परिवार के साथ नागपुर आई हुई थी। दोपहर को नंगा पुतला चौक, इतवारी में किसी ने निशिता की पर्स से 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए।






