भारत दिनांक 25 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)
कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है. बीते 24 घंटों में देश में संक्रमण के 12, 428 नए मामले मिले हैं. इस दौरान 356 मरीजों की मौत हुई. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके लोगों की संख्या 3 करोड़ 42 लाख 2 हजार 202 पर पहुंच गई है.
वहीं, अब तक 4 लाख 55 हजार 68 मरीज जान गंवा चुके हैं. फिलहाल, देश में 1 लाख 63 हजार 816 मरीजों का इलाज जारी है.
देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 1,63,816 लाख हो गए हैं. अकेले केरल में 6,664 मामले और 53 मौतें हुईं हैं.
पिछले 24 घंटों में देश भर में 15,951 लोगों ने कोरोना को मात दी, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,35,83,318 हो गई है. वहीं एक्टिव केस (Active case) की संख्या फिलहाल 1,63,816 है. दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 22 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है.
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11,31,826 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 60,19,01,543 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
आंकड़ों पर एक नजर
कुल मामले: 3,42,02,202
सक्रिय मामले: 1,63,816
कुल रिकवरी: 3,35,83,318
कुल मौतें: 4,55,068
कुल वैक्सीनेशन: 1,02,94,01,119






