आइपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों का एलान कर दिया गया है। ये टीमें अहमदाबाद और लखनऊ की होंगी। इन दोनों टीमों के लिए सोमवार को नीलामी की गई जिसमें गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में लखनऊ की टीम ली तो वहीं इसके लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 5000 करोड़ से नीचे का फार्मूला वन के मालिक सीवीसी ने अहमदाबाद की टीम को 5600 करोड़ में ली।
T20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच आईपीएल एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल IPL के अगले संस्करण 2022 से दो नई टीमों को जुड़ना है, जिसके लिए आज सोमवार को दुबई में बोली लगाई गई. मांयभूमि न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल को दो नई टीमें मिल गई और इसका ऐलान कर दिया गया.
IPL का रोमांच भारत के हर कोने में देखा जाता है. इस बार माना जा रहा है कि अहमदाबाद और लखनऊ दो ऐसी टीमें हैं जिसे आईपीएल में शामिल किया गया है. इन दोनों शहरों में फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. इसके अलावा इन दोनों शहरों के पास अपने क्रिकेट स्टेडियम भी मौजूद हैं.






