नागपुर में मौसम का मिजाज बदला, दिन में तापमान बढ़ा तो रात को….

0
11

नागपुर दिनांक 25 अक्टूबर (कार्यालय प्रतिनिधि)

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री बढ़ा है। तापमान बढ़ने से दिन में उमस बरकरार है। हालांकि रात के तापमान में कमी आई है। इससे शाम ढलने के साथ हल्की ठंडी महसूस होती है।

दिन में उमस व रात में ठंडी का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप खिलेगी। इससे उमस का एहसास होगा।

जिले में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस बार मानसून देरी से आने का कारण ठंड भी देरी से आएगी। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड व बर्फबारी के बाद यहां जाड़ा पड़ना शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here