भाजपा नगरसेवक के यहां से 90 किलो की तिजोरी चुराई,33 लाख……

0
10

नागपुर में एक सनसनीखेज घटना में भाजपा नगर सेवक के घर से 90 किलो वजन की तिजोरी चुराने की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई है, इस घटना से पुलिस सहित पूरे परिसर वाले सकते में आ गए

रमा नगर शताब्दी चौक से नगरसेवक संदीप गवई हजारीपहाड़ परिसर में निवास करते हैं, उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है की 17 अक्टूबर को वह कुछ काम से मुंबई गए थे वहां से हुआ 22 अक्टूबर को वापस लौटे और अब पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज की गई, उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर तहकीकात की पुलिस के साथ खोजी कुत्ता और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी था, पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की है

संदीप गवई के बेडरूम में रखी 90 किलो वजनी तिजोरी चोर उठा ले गए, तिजोरी में सोने चांदी के आभूषण सहित गोल्ड प्लेटेड घड़ी रखी थी,जिन सब की कीमत लगभग ₹33 लाख के आसपास है

चोरों ने चोरों ने घर से सिर्फ तिजोरी ही उठाकर लेकर गए और घर में बाकी किसी चीज से छेड़छाड़ नहीं की यह बात पुलिस को खटक रही है, पुलिस में आगे की जांच शुरू कर दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here