भारत दिनांक 24 अक्टूबर (खेल प्रतिनिधि)
टी-20 वर्ल्ड कप के लीग मैच में बड़ा उलटफेर हुआ है पाकिस्तान ने भारत को एकतरफा मैच में 10 विकेट से हरा दिया
पाकिस्तान ने 10 विकेट से दर्ज की जीत, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया. पहली बार पाकिस्तान ने भारत को अबतक के इतिहास में 10 विकेट से हराया है.
भारत से मिले 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तेज शुरुआत की। पावरप्ले के 6 ओवर में दोनों ने बिना विकेट गंवाए 43 रन बनाए। 10 ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के स्कोर को 71 रन तक पहुंचाया।






