पत्नी के चरित्र पर शक,गर्म तेल और

0
8

नागपुर दिनांक 24 अक्टूबर (शहर प्रतिनिधि) 

पत्नी के विवाहेतर संबंध होने के शक में पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचशील नगर में सतीश सुखदेव भिमटे (उम्र 39) अपनी पत्नी भावना (उम्र 31) के साथ निवास करता है, सतीश को अपने पत्नी भावना के चरित्र पर शक था और उसे लगता था कि उसके विवाहेतर संबंध है  इसी बात को लेकर सतीश हमेशा भावना से झगड़ा करता था

घर मे भावना सोई हुई थी तभी सतीश के मन में खौफनाक साजिश चल रही थी उसने कढ़ाई में तेल गर्म किया और वह गर्म तेल भावना पर उंडेल दिया, इससे भावना बुरी तरह झुलस गई और उसकी चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग घर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है

पुलिस ने सतीश के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here